 |
| बगड़ शराब ले जा रहे मुजरीमो के साथ एसएचओं भंवरलाल |
बगड़। (अनुज शर्मा) पुलिस ने एक सप्ताह मे दूसरी बार लाखो रूपये की अंग्रेजी शराब पकड़ी है। एसएचओं भंवरलाल के अनुसार मुखबीर की सूचना पर मय जाब्ते के साथ काटली नदी पुलिये पर रविवार को सुबह 6 बजे चिड़ावा की ओर से आ रहे 407 ट्रक को नाकाबंदी कर शराब पकड़ी। पुलिस ने 407 ट्रक में सब्जी के के्रटो के बीच में छुपाये 34 कार्टून गिन्नी शराब, 16 कार्टून फिजीयजीन, 28 कार्टून ब्लू मूनड्राईजिन, 23 कार्टून वाईकनाईट शराब के कार्टून पकड़े। पुलिस ने 407 ट्रक चालक आशूराम पुत्र जोधाराम विश्रोई गांव रणोधर जिला जालोर व खलासी कानाराम पुत्र प्रहलाद रैबारी गांव गुढा मलाणी बाड़मेर को गिरफतार किया है।