खबर - मोहम्मद यासीन फारुकी
छात्रावासों व अन्य विभागीय भवनों में आधारभूत सुविधाओं को सुधारने के निर्देश
जोधपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की जयपुर से आई टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को जोधपुर शहर से विभागीय भवनों, बाल सुधार गृह बालिका गृह, छात्रावासों, किशोर सम्पे्रषण गृह, वृद्धाश्रम, नारी निकेतन सहित डेढ दर्जन भवनों का निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं को 10 जून तक सुधारने के लिए मौके पर ही निर्देश दिए। निदेशक अम्बरीष कुमार के निर्देश पर सहायक निदेशक (प्रचार) सीताराम मीणा, प्रोग्रामर तपेश कश्यप, सहायक लेखाधिकारी रमेश गुप्ता ने मंगलवार को प्रातः कन्या छात्रावास नागौरी गेट का निरीक्षण किया और छात्रावास अधीक्षक को छात्रावास के कमरों में बालक- बालिकाओं की सुविधा के लिए शीशे लगवाने व कचरा पात्र रखवाने के अलावा भवन में हो रही छोटी मोटी टूट फूट की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मगरा पूंजला स्थित किशोर गृह एवं सम्प्रेक्षण गृह का जायजा लिया। किशोरगृह की खिड़कियांे में टूटी जालियां को ठीक कराने के निर्देश दिए तथा किशोर गृह में रह रहे बाल श्रमिकों से बात की तथा अधीक्षक से बच्चों के पुर्नवास के बारे में जानकारी ली। मगरा पूंजला में देवनारायण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास का निरीक्षण कर विभाग के स्थानीय उप निदेशक को छात्रावासों में पेयजल कनेक्शन लेने के लिए कार्यवाही करने को कहा। वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, कन्या छात्रावास, बालिकागृह, अपचारी बालिकागृह, मानसिक विमंदित गृह, महाविद्यालय स्तरीय छात्रावास, मण्डोर स्थित आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। महाविद्यालय छात्रावास के अधुरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा कराने के संबंध में दूरभाष पर सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग से बात कर बंद निर्माण कार्य को पुनः तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। टीम द्वारा आवासीय विद्यालय में जन सहयोग से कार्यों का अवलोकन करते हुए शौचालयों की जर्जर स्थिति को भी देखा तथा अतिरिक्त निदेशक (छात्रावास), जयपुर से दूरभाष पर वार्ता कर आवासीय विद्यालयों की स्थिति से अवगत कराया। मौके पर ही आवासीय विद्यालय के शौचालयों की पर्याप्त सफाई व नलों मे बहते पानी को भी तत्काल बन्द करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिये। इसी प्रकार नागौरी गेट, भगत की कोठी एवं भदवासिया बालक छात्रावासों का निरीक्षण कर भगत की कोठी छात्रावास में पड़े गंदगी के ढेर व अनावश्यक झाडि़यों को तत्काल कटवाने के निर्देश दिए तथा सभी कमरों की खिड़कियों के टूटे शीशों को आगामी 15 दिनों में लगवाने के निर्देश अधीक्षक को दिए।