जयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ लिपिक री हनुमान प्रसाद शर्मा एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गणेश कुमार को शुक्रवार को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। सूचना एवं जनसपंर्क निदेशक अनिल गुप्ता ने कहा कि हनुमान प्रसाद शर्मा एवं गणेश कुमार ने विभाग में रहते हुए अनेक चुनौतियों के बीच अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम किया, वह सराहनीय है। इनकी सेवाएं अविस्मरणीय रही हैं। दोनों कार्मिकों ने हर काम समय पर लगन व टीम भावना के साथ किया है। उन्होंने उनके सुदीर्घ जीवन की मंगल कामना की। अतिरिक्त निदेशक विष्णु कुमार गोयल व पी.के. मीणा एवं संयुक्त निदेशक एन आर बीलूनिया द्वारा दोनों कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के बाद नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति ही एक ऐसा क्षण होता है जिसमें व्यक्ति निमित्त बन्धन से मुक्त होकर नये जीवन में प्रवेश करता है। विदाई समारोह में सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी लोकेश शर्मा, श्री हरदयाल जैफ सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर राजस्थान सूचना एवं जनसम्पर्क अराजपत्रित कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष गोपाल स्वरूप पाठक सहित विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं दोनों कार्मिकों के परिजन भी उपस्थित थे। इससे पूर्व दोनों कार्मिकों को निदेशक द्वारा साफा पहनाकर एवं मल्यापर्ण कर तथा सेवा प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं चैक भेंट कर सम्मानित किया गया।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News