खबर - जीतेन्द्र सिंह राजावत
दौसा। शराब के नशे में दोस्तों ने अपने ही मित्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। ये मामला दौसा शहर के कोतवाली थाना इलाके के एक होटल का है। इस मामले के बाद दो युवको को गिरफ्तार कर लिया है और एक फरार हो गया। ये सभी युवक अलवर जिले के खैरथल के निवासी है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अलवर के खैरथल निवासी कबूतर सिंह, गुरमीत सिंह, बंटी और गुरमीत सिंह चारों मिलकर रंगीन रत्न का कारोबार करते हैं। गत दिनों इन्होंने दौसा तथा जयपुर में अनेक स्थानों पर व्यापारियों को रंगीन रत्न दिए थे। वे रविवार ही अलवर में माल की डिलीवरी देकर शाम को दौसा आ गए तथा उन्होंने दौसा के व्यापारियों का भी रंगीन रत्न दिए। इसके बाद चारों युवकों ने देर रात दौसा रेलवे स्टेशन के निकट एक होटल में कमरा ले लिया तथा वहीं रुक गए। देर रात चारों युवकों ने शराब का सेवन किया तथा हिसाब किताब करने लग गए। इस दौरान लेन देन की बात को लेकर कबूतर सिंह का गुरमीत से झगडा हो गया। इस पर कबूतर सिंह, बंटी और गुरमीत ने मिलकर गुरमीत की हत्या कर दी। कमरे की झगडे की आवाज सुनकर होटल का स्टाफ वहां पहुंचा तो कबूतर सिंह वहां से भाग निकला। इस दौरान होटलकर्मियों ने दोनों आरोपियो को कमरे में बंद कर दिया तथा पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरमीत का शव अस्पताल ािजवाया तथा बंटी और गुरमीत को गिरतार कर लिया।