Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजली चोरी रोके सतर्कता दल - हेमन्त कुमार गेरा

जयपुर। अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक  हेमन्त कुमार गेरा ने विद्युत चोरी रोकथाम के लिए निगम के सतर्कता दलों को निर्देश दिए हैं कि वे बिजली चोरी रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा लोगों में बिजली चोरी नहीं करने के लिए जागरूकता भी पैदा करें।   प्रबंध निदेशक सोमवार को अजमेर डिस्कॉम मुख्यालय सभागार में आयोजित बिजली चोरी रोकथाम के लिए सतर्कता जांच कार्यों संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बिजली चोरी रोकने के कार्य में आ रही विभिन्न कठिनाईयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि सतर्कता दल के सदस्य आपस में समन्वय रखते हुए अपने अपने क्षेत्र में मोबाईल रहें तथा बिजली चोरी पकड़ें। बिजली चोरी के प्रकरण सामने आने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी बिजली चोरी की वीसीआर मौके पर ही बनाएं, यह जरूरी है। बकाया वीसीआर की राशि की शीघ्र वसूली एवं बिजली चोरी रोकने की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही ईयूआरडी के प्रकरणों में यदि आवश्यकता हो तो पुलिस दल की मदद ली जाए।  प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए कि सतर्कता दलों द्वारा बिजली चोरी के जो मामले पकड़े जाए उनका समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करें साथ ही बिजली चोरी पकडऩे के निर्धारित  मापदण्ड़ो के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करें।  इस मौके पर डिस्कॉम क्षेत्र के समस्त सर्किलों के सतर्कता अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।