Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

झौंपडें में आग से दो बच्चे जिंदा जले - दो की हालत गंभीर



खबर -  जीतेन्द्र सिंह राजावत
चुरू ।
चूरू जिले के तारानगर थाना इलाके में कल शाम को सड़क के पास एक खेत में बने झौंपडे में आग लग जाने के कारण दो बच्चे जिदा जल गए वहीं दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घायल बच्चों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम तारानगर थाना इलाके के साहवा गंाव में नूवा जाने वाली रोड के पास खेत में बने एक झौंपडे में आग लग गई। सुभाष पुत्र सागरमल मेघवाल का पुत्र विनोद मेघवाल अपनी पत्नी धापादेवी तीन बच्चो के साथ खेत में ढाणी बना कर रहता था, आग के कारण झोपड़े के पास बने कच्चे मकान में खेल रही विनोद की पांच साल की पुत्री ममता, तीन साल की मोनू विनोद के भाई किसान मेघवाल की नौ साल की पुत्री पूजा और उनके पास सो रहा विनोद का नौ माह का पुत्र गोविंद झुलस गए। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास की ढाणी में रह रहे लोगो ने बच्चों को बाहर निकाला तथा तत्काल चिकित्सालय भिजवाया जहां से सभी को बीकानेर रैफर कर दिया। बीकानेर में इलाज के दौरान मोनू की देर रात तथा आज सुबह पूजा की मौत हो गई वहीं दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।