खबर - पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा।
राज्य में उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिये प्रतिबद्ध एवं कार्यशील
अग्रणी सामाजिक संस्था उपभोक्ता कल्याण समिति, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष
राजेन्द्र कचौलिया ने प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र मारू की सहमति से अपनी
कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रजनीश वर्मा को मानद प्रदेश प्रभारी
मनोनीत किया है। समिति के प्रदेश प्रवक्ता पंकज हेमराजानी ने बताया कि
वर्मा की नियुक्ति पर समिती पदाधिकारियों, एलएनजे ग्रुप कार्मिकों, लॉयन्स
क्लब सदस्यों एवं उनके सभी शुभचिन्तकों ने हर्ष व्यक्त कर वर्मा को बधाई
देते हुए यह आशा व्यक्त की कि उनके जुडाव से समिति भविष्य में और अधिक
मजबूत होकर प्रशासन के समक्ष प्रमुखता के साथ उपभोक्ता के हितों से जुडे
अहम मुद्दों व मसलों को प्रस्तुत करने में समर्थ सिद्ध होगी तथा विभिन्न
क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं को उनके हकों और अधिकारों के प्रति पूरी तरह
से जागरूक कर पाने में भी सक्षम हो सकेगी|