मृतकों के आश्रित परिवारों को उपलब्ध कराई आर्थिक सहायता
भरतपुर। मंगलवार सांय भरतपुर में आये तेज अंधड,तूफान एवं वर्षा से जिले में हुई 6 लोगों की मृत्यु एवं नुकसान की जानकारी लेने व मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्ेश्य से बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड ने पीडित परिवारों से मुलाकात कर राहत के चैक प्रदान किये एवं हरसंभव सहायता देने के साथ साथ सांत्वना प्रकट की साथ में जिला कलक्टर रवि जैन ,अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ओपी जैन , अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर विशम्भर लाल सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। चिकित्सा मंत्री ने सर्वप्रथम सेवर स्थित रवि कुमार उर्फ पप्पू कोली के घर जाकर उसकी पत्नि सुनीता को 4 लाख रूपये की सहायता राशि का चैक प्रदान किया तथा उनको तत्काल विधवा पेंशन स्वीकृत कराने ,उसके आश्रित बच्चों को पालनहार योजना का लाभ दिलवाने तथा पन्नाधाय योजना के तहत 75 हजार रूपये की सहायता सात दिवस में दिलवाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये। ज्ञातव्य है कि रवि कुमार कोली की मृत्यु मकान निर्माण करते समय आंधी के कारण दीवार गिरने से हुई। इसी प्रकार चिकित्सा मंत्राी द्वारा अन्य पाॅच मृतकों के विधिक वारिसों को 4-4 लाख रूपये के चैक राहत के रूप में प्रदान किये। इस अवसर पर तहसीलदार बलदेव सिंह सूडा, नायब तहसीलदार रोशन लाल शर्मा ,सत्येन्द्र गोयल , शिवराज तमरौली आदि उपस्थित थे।
।