![]() |
| श्मशान में मिले शव का पंचनामा तैयार करती पुलिस |
खबर - पवन शर्मा
अंतिम संस्कार करने आये लोगों ने सिढियों के पास देखा शव
सूचना के बाद पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस।
सूरजगढ़.कस्बें के
वार्ड संख्या 10 में स्थित श्मशाम घर में बुधवार को एक अज्ञात अधेड़ का शव
मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के अनुसार कस्बें के वार्ड न.13
में हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद लोग उसके अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घर
में लेकर आये थे उसी दौरान लोगो ने यहां बनी एक छतरी की सीढ़ियों में एक
व्यक्ति का शव देखा। अंतिम संस्कार में आए पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेश वर्मा
ने पुलिस को श्मशान घर में शव मिलने की सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंचे
एएसआई नेतराम जांगिड़ ने राजस्थान जन सर्तकता समिति के कार्यक्रताओ के सहयोग
से शव को सीढ़ियों से उतरवाया। एएसआई नेतराम जांगिड़ ने बताया की मृतक की उम्र करीब 45 से 50 साल के करीब है। शव तीन-चार दिन पुराना नजर आ रहा है। प्रारंभिक
जांच में पता चला है की उक्त व्यक्ति पिछले कई दिनों से कस्बें में ही
घूमता था। यह दुकानों से भीख आदि मांगा करता था। पुलिस ने सीएचसी प्रभारी
डॉ ओपी गजराज और उनकी टीम को मौके पर बुलाकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर
राजस्थान जन सर्तकता समिति के सहयोग से उसका दाह संस्कार करवाया। इस
दौरान समिति के अध्यक्ष बाबूलाल डीडवानिया,सतीश जांगिड़,अशोक जांगिड़,शिवनंदन
शर्मा ,मोंटू सोनी सहित अन्य लोगों ने सहयोग दिया।
