Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

परिचालक के साथ कहासुनी,यात्रियों ने लगाए पुलिस पर मारपीट के आरोप



खबर - हिमांशु मिढ़ा 
हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित रोडवेज बस डिपो पर बीती रात्रि सवारियों से खचाखच भरी एक रोडवेज बस में यात्रियों की परिचालक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित सवारियों से समझाइश की। कुछ यात्रियों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए। इस संबंध में पक्कासहारणा निवासी मांगीलाल पुत्र चन्दूराम कुम्हार एवं डीवाईएफआई के कार्यकत्र्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। एसपी शरत कविराज से मिले नागरिकों ने बताया कि वे बीती रात्रि करीब साढ़े 8 बजे जंक्शन बस स्टेण्ड से जयपुर से श्रीगंगानगर जाने वाली बस पर पक्कासहारणा के लिए रवाना हुए। बस जब हनुमानगढ़ बस डिपो पहुंची तो भीड़ ज्यादा होने के कारण कुछ सवारियों की बस के परिचालक के साथ कहासुनी हो गई। परिचालक ने इसकी सूचना दूरभाष पर पुलिस को दी तो कुछ समय बाद वहां दो गाडिय़ों में सवार होकर पुलिस कर्मी पहुंचे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने आव देखा न ताव। आते ही आम सवारियों को नीचे उतारने के लिए धक्कामुक्की शुरू कर दी। साथ ही थप्पड़ों से मारने लगे। मांगीलाल ने आरोप लगाया कि वह भी बस में सवार था। पुलिस कर्मियों ने उसे भी बस में चढक़र थप्पड़ जड़ दिया तथा बस से नीचे फेंक दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्से पर भी चोट आई। उसके कपड़े लहूलुहान हो गये। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने बस को डिपो से रवाना कर दिया। टिकट खरीदी हुई करीब 20-25 सवारियां वहीं रह गई। एसपी से मिले नागरिकों ने इस संबंध में जांच करवा दोषी पुलिस कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर माकपा के जिला सचिव कामरेड रघुवीर सिंह वर्मा, राजेश कुमार नोखवाल, सुनील मौजूद थे।