खबर - मोहम्मद यासीन फारुकी
जोधपुर। महानगर के उपनगरीय तनावडा इलाके मे एक फैक्टरी में बने गोदाम में अनुमानित करोड़ो रुपये मूल्य के सौर ऊर्जा पैनल में काम आने वाले संदिग्ध उपकरण मिले। चोरी का माल होने की आशंका कुड़ी थाना की पुलिस पहुंची मोके पर। गोदाम संचालक ने माल खुर्दबुर्द करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया रात के समय में गाड़ियों से माल लाया और लेजाया जाता है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पुलिस जाँच के बाद ही स्थिति साफ़ हो सकेगी।

