खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़ । टाऊन के चुंगी नं. 6 पर स्थित आरोगय निकेतन प्राकृतिक चिकित्सालय में केन्द्रीय योग प्राकृतिक चिकित्सालय अनुसन्धान परिषद द्वारा आयोजित एक माह का योग कैम्प का आयोजन किया गया जो सफलता पूर्वक चंल रहा है बड़ी संख्या में साधक महिलाऐं व पुरूष इसमें भाग ले रहे है । इस कैम्प में योगाचार्य रवि कुमार अपनी सेवाऐं दे रहे है । डा9 शिव कुमार शर्मा ने बताया यह क्ैम्प एक माह तक चलेगे जो बिल्कुल नि:शुल्क है । यह कैम्प प्रात: 6 :00बजे से 8:00 बजे तक व शाम को 5:00 बजे से 7:00 बजे तक रोजाना योगााभ्यास करवाया जा रहा है इसके अलावा व्यक्तिगत बिमारीयों के रोगो के लिये भी रोगी दिन में परामर्श ले सकता है योगाचार्य ने बताया इस शिविर के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगो को योग की जानकारी देकर उन्हे दैनिक दिनचर्या से जोडऩा है । एक माह तक चलने वाले इस कैम्प में योग,प्राणायाम,आसान,षटकर्म,योगा थेरेपी,ध्यान साधना का प्रशिक्षण के साथ योग का मानव जीवन पर पडऩे वाले प्रभाव के बारे में बताया जाता है तथा साथ ही शरीर की बीमारीयों जैसे कब्ज,उदर रोग,श्वासन रोग,नजला,एलर्जी,गठिया,कमर व जोड़ो के दर्द,तनाव,अवसाद,माईग्रेन,थायराईड,
अल्सर,रक्तचाप, मधुमेह श्वास इत्यादि रोगो का योग के द्वारा निदान किया जायेगा । यह योग कैम्प 21 मई से 21 जून 2015 तक चलेगा ।
