Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मेघवाल ने की स्व. विश्नोई को पुष्पांजलि अर्पित


जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने सोमवार को प्रात: विधानसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. पूनमचन्द विश्नोई की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांसद  अश्क अली टांक, पूर्व विधायक नवरंग सिंह एवं विधानसभा के विशिष्ट सचिव पृथ्वी राज तथा स्व. विश्नोई के परिजनों में उनकी पुत्री  विजयलक्ष्मी विश्नोई सहित विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्व. पूनमचन्द विश्नोई के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर अपनी भावांजलि दी। उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी, 1924 को जोधपुर के ग्राम फींच में जन्में पूनमचन्द विश्नोई दूसरी चौथी, पांचवी, छठी, सातवीं, नवीं, और दसवीं विधानसभा के सदस्य रहे। स्व. विश्नोई 1967 से 1971 तक विधानसभा के उपाध्यक्ष तथा 1980 से 1985 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे। श्री विश्नोई 1957 से 1971 तक राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष तथा 1980 से 1985 तक राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष भी रहे।  विश्नोई की वन्य जीव, पर्यावरण और कृषि संरक्षण के क्षेत्र में विशेष रुचि रही। उनका निधन 25 मई, 2006 को हुआ था।

---