Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आरसीटीसी की बैठक में तंबाकू के गैर कानूनी व्यापार पर रोक पर चर्चा

जयपुर। राजस्थान तंबाकू नियंत्रण संघ की राज्यस्तरीय बैठक राजस्थान वॉलयंटरी हैल्थ एसोसिएशन कार्यालय में शुक्रवार को हुई। बैठक में तंबाकू के गैर कानूनी व्यापार पर रोक विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान राजस्थान वॉलयंटरी हैल्थ एसोसिएशन के अमोल राय ने प्रदेश में तंबाकू के गैर कानूनी व्यापार के बारे में जानकारी दी। जिसमें बताया कि राज्य के पड़ौसी राज्यों से जंहा पर इन उत्पादों पर टैक्स की दर कम है वंहा से अवैध रुप से यंहा लाया जा रहा है, जिससे प्रदेश सरकार को राजस्व की बड़े पैमाने पर हानि हो रही  है।
इंडियन अस्थमा केयर सोसायटी के सचिव धर्मवीर कटेवा ने कहा कि युवाओं को तंबाकू से बचाने के सभी उपाय करने चाहिए इसके लिए समय समय पर सार्वजनिक स्थानों पर जन जागरण के कार्यक्रम होने चाहिए।
राजस्थान कैंसर फाउंडेशन के डा.राकेश गुप्ता ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण में 104 की सेवांओं का प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। गायत्री शक्तिपीठ वाटिका जयपुर के प्रहलाद शर्मा ने कहा कि 31 मई को प्रदेश के समस्त जिलों में सद्बुद्वि यज्ञ करवाया जायेगा, जिससे आमजन में तंबाकू छोडऩे का सकारात्मक संदेश जाये।
इस चर्चा में कटस इंटरनेशनल के धर्मेद्र चौधरी, इंडिया जेरेानटोलोजिकल के डा.के.एल. शर्मा,एस.आर.के.पी.एस.के संजीत कुमार शाहू और अरविंद सोसायटी के सूर्यप्रतासिंह राजावत ने भी अपने विचार व्यक्त किये।