Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

53 वर्षो से जल रही जोत का हुआ उघापन,351 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

खबर - गौरव चतुर्वेदी
 देवली, यहां उपखण्ड के पनवाड ग्राम में सोमवार को माली समाज मन्दिर में विगत 53 वर्षों से जल रही अखण्ड जोत का उघापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समाज के प्रवक्ता महावीर माली ने बताया कि रविवार को समाज की धर्मशाला में भजन संध्या आयोजित हुई । सोमवार को पंडित जगदीश शास्त्री के सानिध्य में विधि विधान के अनुसार 351 महिलाओं ने भूतेश्वर महादेव मन्दिर से कलश यात्रा निकाली जो रघुनाथ जी मन्दिर पर सम्पन्न हुई। बाद में 84 जोडों ने मिलकर सामुहिक आहुतियां भी दी। इस दौरान बोलियां भी लगी ओर प्रसादी के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।