Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मृतकों के 19 परिजनों को 9 लाख 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

अलवर। जिले के विभिन्न तहसीलों में गत दिनों हुई दुर्घटना में मृतकों के 19 परिजनों को 9 लाख 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। जिला कलक्टर  मुक्तानंद अग्रवाल द्वारा जारी आदेशानुसार बानसूर तहसील के ग्राम सुखजी की ढाणी तन घाट निवासी मृतक कमल सिंह की माता  गीता देवी, ग्राम कांजीपुरा निवासी मृतक विक्रम की पत्नी  सरोज देवी, ग्राम रसनाली निवासी मृतक महेश के पिता  कैलाश चंद,बहरोड तहसील के ग्राम गण्डाला निवासी मृतक संदीप कुमार की माता  सविता देवी, ग्राम दहमी निवासी मृतक रणवीर सिह की पत्नी शिरोमणि देवी एवं ग्राम नंगली जागीर निवासी मृतका श्रीमती सरजा देवी के पुत्र पिन्टू, मुण्डावर तहसील के ग्राम कोकावास निवासी मृतक रामावतार की पत्नी  राजबाला देवी, ग्राम श्री कृष्ण नगर निवासी मृतक श्रीराम की पत्नी सुमन देवी, ग्राम बहरोज निवासी मृतक राकेश कुमार की माता  सविता देवी, ग्राम हाडाहेडी निवासी मृतक प्रवीन कुमार की पत्नी  सुषमा देवी को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसी प्रकार तिजारा तहसील के ग्राम टीहली निवासी मृतक दशरथ सिंह की पत्नी श्रीमती कोयल देवी एवं मृतक निहाल सिंह की पत्नी श्रीमती कमलेश देवी,राजगढ तहसील के ग्राम थाना राजाजी निवासी मृतक ब्रजमोहन के पिता ईसरमल सैनी, नीमराणा तहसील के ग्राम मांजरा निवासी मृतक रामफल की पत्नी श्रीमती अनिता देेवी, लक्ष्मणगढ तहसील के ग्राम मोकलहेडी निवासी मृतक कमल सिंह की पत्नी श्रीमती रामरती, मालाखेडा तहसील के ग्राम ढाकपुरी निवासी मृतक श्रीनिवास शर्मा की पत्नी श्रीमती बाला देवी, थानागाजी तहसील के ग्राम डहरा निवासी मृतक ब्रहम प्रकाश की माता श्रीमती तीजा देवी तथा गोविन्दगढ तहसील के ग्राम छतरपुर निवासी मृतका श्रीमती जसविंदर कौर उर्फ प्यारो कौर के पति रिसपाल सिंह एवं ग्राम रामवास की कदम कालोनी निवासी मृतक विष्णु के पिता रामावतार को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।