Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पिकनिक मनाने आया युवक डूबा



खबर - गौरव चतुर्वेदी
देवली,उपखंड के बीसलपुर बांध पर अपने दोस्तों के साथ आया युवक भराव क्षेत्र में अधिक गहराई में चले जाने से दुब गया। जनकारीनुसार झोटवाड़ा जयपुर निवासी विजय कुमार पुत्र रामराज शर्मा अपने दोस्तों के साथ जयपुर से बीसलपुर बांध पर पिकनिक मनाने आया था । बीसलपुर बांध स्थित जलभराव क्षेत्र में पानी की गहराई में चले जाने से दुब गया उसके दोस्तों ने उसे वह तलाश किया लेकिन वो नही मिला। सूचना मिलते ही मौके पर बीसलपुर बांध पर सहायक अभियन्ता मनीष बंसल और देवली वृताधिकारी अखलेश शर्मा और देवली थानाधिकारी मोटाराम बेनीवाल भी पहुँच गये। लोगों के सहयोग से युवक विजय को खूब तलाश किया लेकिन अँधेरा होने के कारन कोई कामयाबी नही मिली। रविवार की शुबह फिर तलाश शुरू की तो युवक का शव मिल गया । मृतक विजय का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया।