Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दो स्थानों पर मतदाता सूची में नाम पाये जानें पर हो दण्डात्मक कार्यवाही



खबर - गौरव चतुर्वेदी
देवली,
स्थानीय भाजपा शहर के प्रतिनिधी मण्डल नें निर्वाचन अधिकारी से भेंट कर दो जगहों की मतदाता सूचीयों में पाये जाने वाले मतदाता के नाम मतदाता सूची के काट कर उसके खिलाफ  दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की। आगामी नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर शनिवार को मतदाता सूची में नाम को लेकर आपत्ती व दावों पर निर्वाचन अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार नें सुनवाई की।जिसमें निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कुल 195 आपत्ती आयी थी। भाजपा शहर मण्डल के अध्यक्ष बाबू लाल दीपक की अगुवाई में एक प्रतिनिधी मण्डल नें निर्वाचन अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी से भेंट कर दो जगह पर मतदाताओं के नाम होने पर उनके नाम तुरंत प्रभाव से काटे जाने व दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है। भाजपा शहर मण्डल के महामंत्री जितेन्द्र चौधरी नें बताया कि कस्बे में पार्षद व पूर्वपालिकाध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधीयों के घरों में कई मतदाता ऐसे है जो कि वर्तमान में गावों में रहतें है और उन मतदाताओं के नाम अभी उनके गांव की और कस्बे की मतदाता सूची में दर्ज हैं। मण्डल की मांग है कि चुनावों में फ र्जी मतदान करवानें की नियत से इस प्रकार दो अलग-अलग स्थानों की मतदाता सूची में नाम जुडवाये हुए हैं जो कि लोक प्रतिनिधी नियम 1950 की धारा 17 व 18 के अंतर्गत आते है जिन पर धारा 31 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही करनें का प्रावधान है अत: उनके नाम काटे जायें तथा नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाए।