खबर - गौरव चतुर्वेदी
देवली, आए दिन रखरखाव के नाम पर बिजली कटौती कर उपभोक्ताओं की नाक में दम करने वाली व्यवस्था के बावजूद तारों का जंजाल मिटता नहीं दिख रहा है। बारिश की आहट के बीच जहां नजर दौड़ाओ खम्बों पर झूलते हुए तार हादसो को बुलावा देते दिख जाएंगे। शहर के अधिकांश इलाकों में कमोबेश यही हाल हैं।
यही नहीं, पेड़ों की टहनियों के बीच से गुजर रहे तार भी किसी हादसे को अंजाम दे सकते हंै। जयपुर विद्युत वितरण निगम प्रतिदिन रख रखाव का दावा तो कर रहा है, लेकिन इसका नतीजा कहीं दिख नहीं रहा है। शहरी क्षेत्र के ये हाल हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति तो और भी खराब हो सकती है। निगम रखरखाव के नाम पर हर साल बड़ी राशि खर्च करता है, लेकिन किसी भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ है।
अनेक खम्भों पर तार बुरी तरह से उलझेे हुए हैं। अनेक बार लाइनमैन को भी समस्या से दो-चार होना पड़ता है। आवासीय भवनों के पास लगे खम्भे व वहां गुजरते तार किसी बड़ी दुर्घटना निमंत्रण दे रहे हैं।
विद्युत निगम बारिश के पहले उन पेड़ों की टहनियों को कटवाने का काम करता है जो किसी पेड़ के बीच से होकर जाती हैं। क्योंकि इनसे हादसा होने की आशंका होती है। बारिश के दौरान तेज हवा चलने से पेड़ हिलने लगते हैं और तार आसानी से आपस में शार्ट हो जाते हैं। इनसे चिंगारी निकलने लगती है और कई बार यह टूटकर गिर भी जाते हैं। इससे हादसों की आशंका बनी रहती है। पहले भी कई बार पेड़ या टहनियां टूटने से बिजली के खंभे और तार टूट चुकी हैं। बारिश आने पर करंट के पेडों में प्रवाहित होने से कई पशु-पक्षी भी दुर्घटना का शिकार हो रहतें है।
दुर्घटना को न्यौताशहर के अनेक स्थानों पर विद्युत तार वृक्षों की टहनियों में से निकल रहे है। राजकिय चिकित्सालय से राजकिय महाविद्यालय तक, पटेलनगर में पंचायत समिति की दिवार के पास से गुजर रही फि ल्टर प्लांट की लाईन, राजकीय बालिका विद्यालय के सामने, टेलिफ ोन एक्सचेंज सहित करीब एक दर्जन ऐसे स्थान हैं, जहां यह समस्या है। स्वयं निगम के सहायक अभियंता कार्यालय परिसर, देवली भी इस समस्या से जूझ रहा है। यहां पेड़ के पास से विद्युत तार निकल रहे हैं।
झूलते तारों से खतरारोडवेज बस स्टेण्ड से बसें बाहर निकलने वाले रास्ते पर झूलते हुए तार दुर्घटना को आमंत्रित कर रहें है। जहाजपुर मार्ग, अंसारी कालोनी, पटेलनगर, बंगाली कालोनी, ज्योति कालोनी, साकेत कालोनी सहित कई कालोनीयों में तार बहुत ढीले हैं। जिससे कभी भी कोई बडा हादसा होने की आशंका है।
चन्द्रशेखर, कार्यवाहक सहायक अभियंता- झूलते हुए तारों को सही करनें के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिये हैं तथा कार्य प्रारम्भ भी हो चुका है। पेडों की टहनीयों की कटाई नियमित रूप से लाईनमैनों द्वारा की जाती है।
फ ोटो कैप्शन- 29 देवली पी 1- पटेल नगर कालोनी में पेडों के बीच से गुजर रहें विद्युत तार