Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

छ: ग्राम पंचायतो के रिक्त हुए वार्डो के उप चुनाव दिनांक 12 जुलाई को



खबर -गौरव चतुर्वेदी                            
देवली,
पंचायत समिति देवली की छ: ग्राम पंचायतो के रिक्त हुए वार्डो के उप चुनाव दिनांक 12 जुलाई 2015 को सम्पन्न होगें। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)टोंक द्वारा जारी उप-निर्वाचन की सूचना के अनुसार ग्राम पंचायत ख्वासपुरा वार्ड संख्या 01 (अनु0जाति महिला), टोडा का गोठड़ा वार्ड संख्या 06 (अनु0 जाति महिला), संथली वार्ड संख्या 05 (अनु0 जाति महिला), टोकरावास वार्ड संख्या 07 (अनु0 जनजाति महिला), नासिरदा वार्ड संख्या 08 (अनु0 जाति) एवं जूनियां वार्ड संख्या 07 (अनु0 जनजाति) हेतु दिनांक 12 जुलाई 2015 को उप-चुनाव सम्पन्न होगें।
            उप चुनाव कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 08 जुलाई 2015 बुधवार को प्रात: 08:00 से प्रात: 11:00 बजे के मध्य संबंधित पंचायत केन्द्र पर रिटर्निग अधिकारी के समक्ष व्यक्तिश: नाम निर्देशन प्रस्तुत कर सकते है। नाम निर्देशन की संवीक्षा उसी दिवस प्रात: 11:30 तक होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने हेतु दिनांक 08 जुलाई 2015 को संबंधित पंचायत केन्द्र पर दोपहर 03:00 बजे तक का समय निर्धारित है।
            निर्वाचन लड़े जाने की दशा मे दिनांक 12 जुलाई 2015 रविवार को प्रात: 07:00 बजे से सांय 05:00 तक संबंधित, निर्धारित मतदान केन्द्रो पर मतदान होगा।