खबर - गौरव चतुर्वेदी
देवली, यहां केन्द्र्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल प्रशिक्षण केन्द्र में ब्रह्म कुमारी आश्रम माउन्ट आबु के सेक्युरिटी सर्विसेस विंग के योग गुरूओ द्वारा योग, ध्यान और तनाव पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बल उपमहानिरीक्षक अलकेश भटनागर के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में ब्रह्म कुमारी आश्रम माउन्ट आबु के सेक्युरिटी सर्विसेस विंग के योग गुरूओ द्वारा विभिन्न योगासन, ध्यान मुद्राओ तथा मेडीटेशन के बारें में अधिकारियों, बल सदस्यों तथा प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया। इस दौरान आजकल के दौर में लगातार बढ़ रहे तनाव पर भी प्रकाश डाला तथा योगासन, ध्यान मुद्राओ व मेडीटेशन से तनाव को दुर करने के बारें में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस मौके पर उपमहानिरीक्षक अलकेश भटनागर ने कहा कि सीआईएसएफ द्वारा ऐसी कार्यशाला का आयोजन कर विश्व में भारतीय संस्कृति की पहचान बने योग को बढ़ावा देने में योगदान दिया हैं। सीआईएसएफ द्वारा राष्ट्र एवम् समाज हित के ऐसे कल्याणकारी कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा सरकार द्वारा चलायी गयी नीतियों/योजनाओं में सक्रिय योगदान देकर फलीभूत किया जाना सराहनीय हैं। इस अवसर पर ब्रह्म कुमारी आश्रम माउन्ट आबु के सेक्युरिटी सर्विसेस विंग के योग गुरू दिनेश भाई, विंग कंमाण्डर शिवकुमार, कर्नल रामंिसंह तथा बहिन प्रीती शर्मा, सहायक कंमाण्डेंट एम.एल मीणा, सुधीर ऐक्का, अनिलकुमार सिंह तथा पी.के.शर्मा भी उपस्थित थे।