खबर - जीतेन्द्र सिंह राजावत
बूंदी। राज्य में बरसात का दौर शुरू होने के साथ ही अब वर्षा जनित हादसों का दौर ाी शुरू हो गया है। इसके चलते देर शाम बूंदी जिले के जवाहर सागर में पिकनिक मनाने आया एक छात्र पानी में डूब गया। सुबह तक उसकी लाश नहीं मिल पाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता छात्र रविराज कोटा में इंजीनियरिंग की पढाई कर रहा था। वह कल दोपहर को मौसम अच्छा होने पर अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए जवाहर सागर पर आया था। इस दौरान वह नदी के बीच में चला गया। इस बीच जवाहर सागर बांध का गेट खोल दिए जाने के कारण वह बीच में फंस गया और पानी में बह गया। उसके मित्रों ने इसकी सूचना पुलिस को दी किन्तु रात को अंधेरा हो जाने के कारण उसका तलाश शुरू नहीं हो पाई। पुलिस ने आज सुबह रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर उसकी तलाश की किन्तु खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया।