Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, डॉ. राजपाल शर्मा अध्यक्ष

 



राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन

डॉ. राजपाल शर्मा अध्यक्ष, शौकत अली मंसूरी महासचिव एवं लक्ष्मीकांत शर्मा कोषाध्यक्ष पद पर पुनः निर्विरोध निर्वाचित


जयपुर, 19 सितम्बर 2026। राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकाल 2026–2030 हेतु कार्यकारिणी समिति का निर्वाचन आज जयपुर में निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम एवं नियमों के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। होटल वेस्टा मौर्य पैलेस, अरविंद मार्ग, एम.आई. रोड, जयपुर में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में संघ की कार्यकारिणी समिति के कुल 15 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।


निर्वाचन प्रक्रिया संघ द्वारा विधिवत नियुक्त निर्वाचन अधिकारी श्री हेमंत कुमार जाटव, प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बल्लभगढ़, भरतपुर (राजस्थान) की देखरेख में संपन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संबंधित खेल संस्थाओं के अधिकृत पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे।


अधिकृत पर्यवेक्षकों की उपस्थिति


निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से श्री वी हेमंता रमना, सचिव, हैदराबाद बॉल बैडमिंटन संघ तथा राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ की ओर से श्री सुरेंद्र सिंह गुर्जर, महासचिव, राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ अधिकृत पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।


निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच तथा अन्य आवश्यक निर्वाचन औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के पश्चात् किसी भी पद के लिए एक से अधिक वैध प्रत्याशी नहीं होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं हुई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा संघ की कार्यकारिणी समिति के सभी 15 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की विधिवत घोषणा की गई।


नई कार्यकारिणी में 15 पदाधिकारी निर्वाचित


निर्वाचन में डॉ. राजपाल शर्मा को राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पद पर पुनः निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार शौकत अली मंसूरी को महासचिव तथा लक्ष्मीकांत शर्मा को कोषाध्यक्ष पद पर पुनः निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।


कार्यकाल 2026–2030 के लिए निर्वाचित नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—


क्र. सं. पद निर्वाचित पदाधिकारी

1. अध्यक्ष डॉ. राजपाल शर्मा,  झुंझुनू

2. उपाध्यक्ष संजय जैन, जयपुर

3. उपाध्यक्ष अमित बोहरा, बाड़मेर

4. उपाध्यक्ष मोहम्मद इशाक नकवी, टोंक

5. उपाध्यक्ष भंवरू खान, नागौर

6. महासचिव शौकत अली मंसूरी, जयपुर

7. संयुक्त सचिव देवेंद्र कुमार शर्मा, भरतपुर

8. संयुक्त सचिव देवकीनंदन जोशी, हनुमानगढ़

9. संयुक्त सचिव अब्दुल अब्बास, जयपुर

10. संयुक्त सचिव गोपाल सिंह रोत्रवाल 

11. कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, जयपुर

12. कार्यकारिणी सदस्य विजिता राज, जयपुर

13. कार्यकारिणी सदस्य अलीशा बेगम, जोधपुर

14. कार्यकारिणी सदस्य खुशबू सिद्दीकी, जयपुर

15. कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नेहा धाभाई, जयपुर


निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति द्वारा सर्वसम्मति से डॉ. राजकुमार शर्मा, पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार को राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ का मुख्य संरक्षक तथा स्वामी बाल मुकुंद आचार्य महाराज, विधायक, हवामहल विधानसभा, जयपुर को संरक्षक मनोनीत किया गया।