खबर - गौरव चतुर्वेदी
देवली, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओँ ने जिला सह संयोजक मनोज शर्मा के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय में व्याख्याताओं के रिक्त चल रहे पदों को भरने की मांग को लेकर कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन करते हुये जमकर नारेबाजी की।मनोज शर्मा ने बताया की कॉलेज में पिछले 1 वर्ष से विज्ञान संकाय के व्याख्याताओं के पद रिक्त चल रहे है। इसके बारे में कई बार कॉलेज प्रशासन को और स्थानीय विधायक को भी 1 वर्ष से अवगत करवा रहे है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है और व्याख्याताओं के पदों को भरना तो दूर जो यहाँ कार्यरत थे उनका भी स्थानांतरण हो गया है। राजकीय महाविद्यालय में पिछले वर्ष 22 व्याख्याता कार्यरत थे वहीँ इस वर्ष मात्र 7 व्याख्याता के भरोसे कॉलेज चल रहा है। यही हालात रहे तो महाविद्यालय में विज्ञान और वाणिज्य संकाय पूरी तरह से बंद हो जायेगा। इस दौरान देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर द्वारा रिक्त पदों को जल्द भरने का आश्वाशन मिलने पर छात्रो ने महाविद्यालय के द्वार से ताला खोला। जिला सह संयोजक मनोज शर्मा ने चेतावनी देते हुये कहा है की 5 जुलाई तक रिक्त पदों को नही भरा गया तो कॉलेज को बंद करके हाइवे पर चक्काजाम किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिला संयोजक अंकित डाबर,तहसील संयोजक अजय सिंह,तहसील प्रमुख बसराम चौधरी,उत्कर्ष टांक,विशाल जैन,महेश सोनी,ललिता मेहरा,मोनिका धाकर,रिंकू मीणा सहित दो दर्जन छात्र छात्रा मौजूद थे।