
खबर - श्याम रतन शर्मा
चिड़ावा:-
अगस्त माह में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर चिड़ावा शहर में
चुनावी चौसर बिछनी शुरू हो गई है। शहर के वार्ड नंबर 29 में शुरूआती
मुकाबले में पत्रकार अनिल शर्मा सबसे मजबूत दावेदार सामने आ रहे है। बेदाग
छवि और वार्ड में मजबूत पकड़ को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उन्हें
अपने पाले में लाना चाहता है मगर वार्ड का एक बड़ा धड़ा वर्तमान में भाजपा और
कांग्रेस से काफी नाराज है जिसका फायदा अनिल शर्मा को मिल सकता है। वार्ड
के जयादातर लोगो ने अनिल शर्मा का पक्ष करते हुए उनका समर्थन किया है। वैसे
भी अभी तक वार्ड में कोई भी उम्मीदवार ऐसा नहीं है जो अनिल शर्मा के सामने
ताल ठोंकने की स्थिति में हो। अनिल शर्मा का मानना है की चुनाव में जनता का
सहयोग बना रहा थो चिड़ावा को मजबूत पालिका मिलेगी और कसबे के विकास उनकी
प्राथमिकता होगी। वार्ड के कई लोग भी चाहते है की अनिल शर्मा चुनाव मैदान में
अपना दायित्व निभाए।