Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हत्या करने के आरोप में एक गिरफ्तार


खबर - गौरव चतुर्वेदी
देवली स्थानीय पुलिस ने  करीब दो माह पूर्व तेली मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही कॉलेज की छात्रा की हत्या करने  के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेश करने पर नयायालय ने पुलिस रिमांड पर सौंपा है।  थाना प्रभारी मोटाराम बेनीवाल ने बताया कि उमर थाना हिण्डोली जिला बूंंदी निवासी सुगना पुत्री सोराम मीणा शहर के एक निजी कॉलेज में अध्यनरत् थी वह तेली मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही थी। परीक्षा देने के बाद वह अपने घर चली गई थी।  गत 26 अप्र्रेल को  सुगना मीणा अपनी छोटी बहिन पूजा के साथ वापस शहर में आ गई। देर रात्री को पनवाड ग्राम निवासी लेखराज पुत्र राधाकिशन माली व गांवडी निवासी एक अन्य युवक दूध के बहाने छात्रा के मोबाईल पर बात कर कमरे के किवाड खुलवा दिए इस दौरान छोटी बहिन पूजा सो गई थी बताया गया था कि उस दौरान दोनो युवक शराब के नशे में थे जिन्होने सुगना को दूसरे कमरे में ले गए । जब सुगना की चीछने की आवाज छोटी बहिन के कानों में गूंजी तो वह निंद से जाग गई । आरोप है कि आरोपी लेखराज माली सुगना मीणा की छाती पर बैठकर गला दबाए हुए था तथा दूसरा अन्य आरोपी बाहर निगाह रखे हुए था । जब पूजा ने यह सब देख लिया तो उसे धमकाते हुए आरोपी फरार हो गए। जब उसने अपनी बहिन को देखा तो तब तक उसकी मौत हो चुकि थी।27 अप्रेल को मृतका सुगना मीणा के परिजन देवली पहुंचे और शव को अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।  जब सात दिन बाद  मृतका की छोटी बहिन सदमें से बाहर निकली तब घटना का परिजनों को वास्तविक पता चला। जिस पर मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ  हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवायी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी आरोपी व मृतका के मोबाईल लोकेशन की जांच करवायी तो यह साबित हो गया कि आरोपी वहीं था। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मंगलवार को न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को पांच दिन के लिए पुलिस को पूछताछ के लिए सौंप दिया है। अब इस आरोपी से दूसरे साथी के बारे में भी पूछताछ की जाकर  गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।