खबर - जीतेन्द्र सिंह राजावत केकडी। अजमेर जिले के केकडी उपखंड क्षेत्र में गुरुवार शाम एक स्कूल में पोषाहार खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते 92 बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। केकड़ी के अस्पताल में जगह कम पड़ जाने के कारण बच्चों को सावर और देवली में इलाज के लिए भेजना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जसवंतपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कू ल में गुरुवार को पोषाहार में बच्चों को नमकीन चावल परोसे गए थे। स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे अपने घर चले गए। घर पहुंचने पर बच्चों को उल्टी-दस्त हो गए। इसके बाद सभी बच्चों की हालत बिगडनी शुरू हो गई। इसके चलते बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। देर रात 22 बच्चों की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। अन्य 70 बच्चों को अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पोषाहार में पकाया गया चावल बरसात के कारण खराब हो गया था तथा उसे जांचे बिना ही बच्चों को खिला दिया गया। इसके चलते उनकी हालत बिगड गई।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
