Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजस्व लोक आदालतों का किसान लाभ उठाएं: हिम्मत सिंह

पलेई में राजस्व लोक अदालत का आयोजित
टोंक (गौरव चतुर्वेदी)
जिले की ग्राम पंचायत पलेई में बुधवार को न्याय आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन उपखण्ड अधिकारी हिम्मतसिंह की अध्यक्षता में किया। जिसमें मौके पर ग्रामीणों के राजस्व संबंधी विवादित मामलो का राजीनामे के माध्यम से निस्तारण किया। जिस पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की। ग्राम पंचायत पलेई में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उपखण्ड अधिकारी हिम्मत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत
राजस्व लोक अदालत में ग्रामीणों क्षेत्र के राजस्व संबंधित लम्बित मामलो का राजीनामे के माध्यम से निस्तारित किया जा रहा है। ताकि ग्रामीणों में प्रेम भावना बनी रहे और राजस्व विवादों के चलते परिवार में मनमुटाव नही हुआ। जिसका लाभ सीधे किसानों  परिवार को पूरा प्रयास कर दिया जा रहा है। इस अवसर पंचायत समिति निवाई के उपप्रधान शंकरलाल शर्मा काका ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरुप में क्षेत्र की पंचायतों मेें राजस्व लोक अदातल शिविरों में अधिकारियों व कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता लाभांवित हो रही है, राज्य सरकार द्वारा उठाया गया कदम बहुत सराहनीय है। इस इस सरपंच ममता शर्मा ने कार्यक्रम में आएं ग्रामीणों से सहयोग कर आपसी सहमति से राजीनामा योग्य प्रकरण निस्तारित करने का आव्हान करते हुए सभी का आभार जताया। इस पर सहकार नेता श्रीराम चौधरी ने कहा कि उपखण्ड क्षेत्र की पलई पंचायत अपने आप में पहचान रखती है, जहां राजस्व व कानूनी विवाद सबसे कम है। वही एसडीएम हिम्मतसिंह द्वारा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों के विवादित प्रकरण राजीनामे से निस्तारित किए जा  रहे है, जो बहुत अच्छा कार्य है। इस अवसर पर पटवारी गिर्राज मीणा, उपप्रधान शंकर लाल शर्मा, सरपंच ममता शर्मा, वार्ड पंच नरसी मीणा, ग्राम पंचायत सचिव शिवदयाल बैरवा, सरपंच पति एडवोकेट सुरेश शर्मा, किसान नेता श्रीराम चौधरी, पलेई कांग्रेस ईकाई अध्यक्ष मांगीलाल  मीणा, हरिनारायण चांदा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।