Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आधा दर्जन स्थायी समितियों का हुआ गठन


खबर - गौरव चतुर्वेदी
देवली  पंचायत समिति में मंगलवार को आधा दर्जन विभिन्न स्थाई समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों का  चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्थायी समितियों के गठन के लिए पंचायत समिति में विकास अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी मोहनसिंह सोलंकी, पंचायत प्रसार अधिकारी पीयूष कुमार जैन, वरिष्ठ लिपिक भरत कुमार शर्मा, सचिव नेमसिंह राणा की देखरेख में स्थाई समितियों का गठन किया गया। जिसमें प्रशासन एवं स्थापना समिति में अध्यक्ष शकुंतला वर्मा प्रधान एवं सदस्य जगदीश मीणा, ऋषिपाल केवट, सोना गुर्जर, कृष्णा शर्मा, वित्त एवँ कराधान समिति में अध्यक्ष रमेश मीणा, सदस्य प्रियंका,ममता बेरवा, उषा नागर, मांगी देवी नाथ, शिक्षा समिति में अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, सदस्य दुर्लभचंद जैन,चंद्र पहाडिया, मेनावती मीणा,उषा नगर, सामाजिक सेवाएँ व सामाजिक न्याय समिति मेँ अध्यक्ष गणेश जोशी, सदस्य ऋषिपाल केवट, दुर्लभचंद जैन,चित्रलेखा कंवर,ममता रेगर, विकास और उत्पादन कार्यक्रम समिति मेँ अध्यक्ष पांचूलाल मीणा, सदस्य प्रियंका,मांगीदेवी नाथ, मनजीत धाकड़,चित्रलेखा कंवर, ग्रामीण विकास समिति में अध्यक्ष रेखा देवी चंदेल, सदस्य सोना गुर्जर,मेनावती मीणा, रामलाल जाट, जगदीश मीणा को मनोनीत किया है।