Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पंचायत उपचुनाव के वार्ड पंच चुनाव सम्पन्न

बारां। जिले में पंचायती राज संस्था के तहत 30 अप्रेल तक रिक्त हुए पदों को भरने के लिए 8 जुलाई को वार्ड पंचों के लिए उप चुनाव करवाए गए। जिनमें 21 वार्डों में वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित किए गए। वहीं 4 वार्डांे में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं होने के कारण एवं 2 वार्डों में नाम निर्देशन पत्र खारिज होने के कारण 6 वार्ड पद रिक्त रहे एवं 1 वार्ड में चुनाव करवाया जाएगा।
    जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर ललित कुमार गुप्ता ने बताया कि पंचायती राज उपचुनाव 2015 के तहत ग्राम पंचायत सोरखण्ड कला के वार्ड संख्या 9 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, महलपुर के वार्ड संख्या 2 में अनुसूचित जाति, भैंसडा के वार्ड 5 में अनुसूचित जाति महिला, मूण्डला बिसौती के वार्ड 1 में अनुसूचित जाति महिला, बाल्दा के वार्ड 9 में अनुसूचित जनजाति, कस्बानोनेरा के वार्ड 10 में अनुसूचित जनजाति महिला, बमनगवां के वार्ड 2 में अनुसूचित जाति, कडैयाहाट के वार्ड 2 में अनुसूचित जनजाति, हान्याहेडी के वार्ड 6 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, ढोलम के वार्ड 5 में अनुसूचित जाति, बकनपुरा के वार्ड 6 से अनुसूचित जनजाति महिला, असनावर के वार्ड 3 से सामान्य महिला, करवरीकलां के वार्ड 1 से अनुसूचित जनजाति महिला, सुवांस के वार्ड 12 से सामान्य महिला, बरूनी के वार्ड 7 से अनुसूचित जनजाति, लिसाडिया के वार्ड 9 से अनुसूचित जनजाति, नारेडा के वार्ड 5 से सामान्य महिला व वार्ड 9 से अनुसूचित जाति महिला, माथना के वार्ड 5 से अनुसूचित जाति महिला, खैराली के वार्ड 1 से अनुसूचित जाति महिला एवं इकलेरा के वार्ड 7 से अनुसूचित जाति महिला को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।   जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रायथल के वार्ड संख्या 10 से अनुसूचित जाति महिला, बकनपुरा के वार्ड संख्या 5 से अनुसूचित जनजाति के नाम निर्देशन पत्र खारिज हो जाने से रिक्त रहे। उन्होंने बताया कि सुवांस के वार्ड संख्या 9 व 10 से अनुसूचित जनजाति महिला, एवं पाठेडा के वार्ड 1 व 9 से अनुसूचित जाति महिला के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं होने के कारण पद रिक्त रहे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बामला के वार्ड संख्या 1 से अनुसूचित जाति महिला के लिए चुनाव करवाएं जाएंगे।