पालिका चुनाव में कांग्रेस लहरायेगी जीत का परचम: कामत
टोंक (गौरव चतुर्वेदी) निकाय चुनावो के मध्यनजर बुधवार को यहा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे प्रदेशाध्यक्ष सचीन पायलेट, प्रभारी गुरूदास कामत सहित कई नेताओ ने भाग लेकर निकाय चुनाव के लिय कांग्रेसियो से तैयार रहने का आव्हान किया। इस
मौके पर सम्मेलन के मुख्य अथिति कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुरुदास कामत ने ललित मोदी प्रकरण को जमकर उठाते हुये केंद्र सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि जबतक सुषमा, वसुंधरा पर कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक कांग्रेस चुप नही बैठेगी तथा आंदोलन जारी रखेगी। उन्होने कहा कि वंसुधरा राजे का पिछला कार्यकाल याद करो जब आठ बजे बाद वह किसी मंत्री तक से नही मिलती थी हा आईपीएम घोटाले के आरोपी ललित मोदी को जरूर उन्होने हर समय मिलने की छूट दे रखी थी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के राज मे मन की बात की जा रही है लेकिन काम की बात नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। बड़ी बाते करने वाली सरकार के नुमाइंदे भगोडे मोदी की मदद कर रहे है। प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने भी राज्य सरकार की जमकर खिंचाई की तथा उन्होंने कहा कि किसान आत्म हत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। ऐसी दुखद स्थिति पहली बार राज्य में देखी जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा ने कहा कि अचछे दिन आम जनता के नहीं भाजपा के नेताओं के आए हैं। इस मौके पर पूर्व विधायकों, ब्लाक अध्यक्षों एवं कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सेवादल जिला मुख्य संगठक नईमुद्दीन अपोलों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। सम्मेलन मे पूर्व गृह मंत्री दिग्विजयसिंह, पूर्व विधानसभाध्यक्ष रामनारायण मीणा, पूर्व मंत्री अशोक बैरवा, पूर्व विधायक जकिया, कमल बैरवा, प्रशान्त बैरवा, सुमन गुर्जर, कल्ली देवी मीणा, अलका बैरवा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह बंथली,गायत्री चौरासिया, दिनेश चौरासिया सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।