टोंक (गौरव चतुर्वेदी) जिले की निवाई तहसील के ग्राम पंचायत सींदरा के गांव
भंवर सागर में खेत पर कृषि कार्य के दौरान विद्युत पोल पर लगे स्पोर्ट तार
में आए विद्युत करंट से विवाहिता की मौत हो गई। सरपंच रमेश गुर्जर ने बताया कि गांव भंवर सागर निवासी फैलीराम गुर्जर की पत्नि भागुती गुर्जर बुधवार को खेत पर कृषिकार्य कर रही थी। इसी दौरान विद्युत खंभे से लगे स्पोर्ट तार में आए करंट से भागुती गुर्जर घायल हो गई। जिसे गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र झिलाय इलाज के लिए पहुंचाया तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित
कर दिया। पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।