Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

काॅगे्रस को अन्दरूनी कलह की वजह से धोना पडा हाथ

खबर - विकास कनवा
किसी जमाने में बजा करता था काॅगे्रस का डंका
काॅगे्रस की फूट का फायदा उठाया भाजपा ने 
नगरपालिका चुनाव 2015
उदयपुरवाटी:-  किसी जमाने में उदयपुरवाटी में काॅगे्रस का डंका बजा करता था। लेकिन धीरे धीरे काॅगे्रस अपने पुराने वजद को खोती चली जा रही है। हाल ही में सम्पन्न हुए नगरपालिका
 चुनाव में भी काॅगे्रस को अन्दरूनी कलह खा गई। जिसकी वजह से ही नगरपालिका में काॅगे्रस का बोर्ड नहीं बना। नगरपालिका चुनावों में काॅगे्रस की आपसी फूट का फायदा उठाया भाजपा ने जो पालिका में अपना अध्यक्ष बनाने में भी कामयाब रही। पालिका में काॅगे्रस का अध्यक्ष लगातार दो बार बन चुका था। अब की बार हैट्रिक लगनी थी लेकिन फूट के कारण अध्यक्ष की कुर्सी काॅगे्रस के हाथों से निकल गई। अब आगे काॅगे्रस पार्टी को अपनी लाज बचानी है तो बिखरे हुए नेताओ व कार्यकर्ताओं को एक करना ही पडेगा। काॅगे्रस में फूट तो चुनावों से पहले ही दिखाई दे रही थी लेकिन वो अध्यक्ष पद के चुनावों में खुलकर सामने आ गई। लेकिन पार्टी एक हो कैसे पायेगी क्यांेकि पार्टी में कोई ऐसा बड़ा स्थानीय नेता दिखाई नहीं देता जो अपनों को एक करने में सफल हो सके।