Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

केकड़ी में अनिल मित्तल, सरवाड़ में विजय कुमार लढ्ढा एवं बिजयनगर नगरपालिका में सचिन अध्यक्ष निर्वाचित


केकडी / सरवाड/बिजयनगर।  स्थानीय निकाय चुनाव-2015 के तहत नगरपालिका केकडी व सरवाड में बीजेपी एवं बिजयनगर में कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।  रिटर्निंग अधिकारी जगदीश नारायण बैरवा के अनुसार केकडी नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के अनिल मित्तल को निर्वाचित घोषित किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी सरवाड घनश्याम शर्मा के अनुसार सरवाड नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार लढ्ढा को निर्वाचित घोषित किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. अनुपमा टेलर के अनुसार बिजयनगर नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर कांगे्रस के सचिन को निर्वाचित घोषित किया गया है।