खबर - राजकुमार चोटिया
सुजानगढ़। नगरपरिषद के वार्ड नं. 40 से नवनिर्वाचित पार्षद गणेश मण्डावरिया का गत रात्री को राजकीय विद्यालय नं. 6 के पास अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विनोद जावा, रेवन्तमल पंवार, प्रेम भार्गव, शिवकुमार ढ़ेनवाल, विश्वनाथ, प्रेम हठवाल, दिलीप धवल, लक्की बारवासा, सालू बारवासा, किशनसिंह, प्रतापसिंह, सुनील भार्गव, श्रवणसिंह, शशि तेजस्वी, सुरेन्द्र वाल्मिकी, राजेश सुंगत, संदीप सियोता आदि ने पार्षद गणेश मण्डावरिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मण्डावरिया ने कहा कि वार्ड के मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए सभी को साथ लेकर विकास कार्य करवाने का प्रयास करूंगा।
