खबर - विकास कनवा
नव निर्वाचित पार्षद का जोरदार स्वागत
उदयपुरवाटी।कस्बे
में पहाड़ी की तलहटी में स्थित वार्ड नं. 18 की नवनिर्वाचित कांगे्रसी
पार्षद मनीता कुमारी मीणा का वार्ड के लोगो ने जोरदार स्वागत किया। पार्षद
मीणा ने पत्रकारो के सवालो के जवाब में कहा कि वार्ड 18 में विकास करवाना
मेरी पहली प्राथमिकता होगी। वार्ड में सफाई व रोशनी की व्यवस्था पर विशेष
ध्यान दिया जायेगा।वार्ड के लोगो के साथ मिलकर विकास के कामों को एक नई गति
प्रदान की जायेगी।वार्ड के हर एक आदमी की पीडा को ध्यान पुर्वक सुना
जायेगा।
