खबर - पवन कुमार शर्मा
मंडावा - मंडावा नगरपालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष राधेश्याम धाबाई ने सोमवार को अपने सहयोगी के साथ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप चैपदार और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश धाबाई की उपस्थिति में पदभार संभाला। कार्यक्रम से पुर्व सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ आतिशाबाजी कर जूलुस के साथ रमेश गोड़ोदिया के निवास से रवाना होकर भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए नगरपालिका पहुचे जहा उनके सर्मथको ने उपाध्यक्ष छोटेलाल सैनी पार्षदो का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया और मिठाईया बाटीॅ। अध्यक्ष पद भार संभालते ही चैयरमैंन राधेश्याम ने पालिका कर्मचारियो के साथ बैठक कर नगर के विकास संबधित विचार विर्मश कर बिना भेदभाव से सभी के कार्य करने की बात कहीं।
