भरतपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यशाला जिला कलक्टर रवि जैन की अध्यक्षता में यूआईटी आॅडिटोरियम हाॅल में आयोजित की गई। जिसमें विकास अधिकारी, सहायक अभियन्ता, काॅर्डिनेटर व ग्राम सचिवों ने भाग लिया। कार्यशाला में निर्मल स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण पर चर्चा की गई। कार्यशाला में जिला कलक्टर ने विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर माॅडल शौचालय निर्माण करवाए जाएं। उन्होंने सभी ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि शौचालय निर्माण का उपयोगिता प्रमाण पत्र 3 दिवस में विभागीय वैबसाईट पर अपलोड करवाकर सूचित किया जाए। उन्होंने सभी ग्राम सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि शौचालय निर्माण पर जो लक्ष्य आवंटित किया गया है उसे शतप्रतिशत हासिल किया जाए जिससे जिले को खुले में टाॅयलेट जाने से मुक्त किया जा सके। उन्होंने विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रातः क्षेत्र में भ्रमण कर खुले में टाॅयलेट जाने वाले व्यक्तियों से समझाईस कर खुले में शौच न जाने की अपील करें एवं इसके दुषप्रभावों को भी उन्हें बताएं। कार्यशाला में उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण के पास पानी की टंकी में टोंटी लगवाई जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि ब्लाॅक स्तर पर ग्राम पंचातय सचिव, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की संयुक्त टीम बनाकर खुले में टाॅयलेट करने वालों को प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी देकर उन्हें खुले में टाॅयलेट न जाने की हिदायत दें एवं स्वच्छ भारत अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं। कार्यशाला में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मीकान्त बालोत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
