खबर - पवन शर्मा
भाजपा की गुटबाजी के कारण छीनी उपाध्यक्ष की कुर्सी
भाजपा की गुटबाजी के कारण छीनी उपाध्यक्ष की कुर्सी
सूरजगढ़.
निकाय चुनावों के नतीजों के बाद शहर की राजनीती के हालात बदलने लगे है।
जहां इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक बढ़ा है वही सत्तारूढ़
भाजपा में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी गुटबाजी के कारण इस बार
के चुनावो में भाजपा को स्पष्ट बहुमत नजर आने के बाद भी पार्टी को
कांग्रेस के समान सात सीटो पर ही संतोष करना पड़ा। निर्दलीयों के सहारे तो
भाजपा ने अध्यक्ष पद की कुर्सी अपना कब्ज़ा जमा लिया लेकिन उपाध्यक्ष पद पर
भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है। वही अब इन
चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी रहे उम्मीदवार भी अपनी हार के लिए मुख्य
रूप से भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता पर आरोप लगा रहे है।
वार्ड न. 5 से भाजपा के प्रत्याशी रहे मनोज शर्मा ने कहा कि इन चुनावों
उनकी हार का कारण भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता सेवाराम गुप्ता रहा उन्होंने
पहले तो भाजपा के एक कार्यकर्ता को कांग्रेस की टिकट दिलवा दी और उसे भी
आश्वाशन देता रहा लेकिन उसने पार्टी के साथ धोखा करते हुए निर्दलीय के पक्ष
में मतदान करवाये जिसकी वजह से उन्हें हार सामना करना पड़ा। शर्मा ने कहा
की ऐसे नेताओं के पार्टी में रहने से ही पार्टी गरत में जा रही है। वार्ड
न. 8 से भाजपा प्रत्याशी रहे विजेंद्र गर्वा ने भी गुप्ता पर आरोप लगाते
हुए कहा की उनके सामने भी गुप्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान
करवाए है। गर्वा ने बताया कि उनके वार्ड में गरीब और कमजोर तबके के लोग
रहते है गुप्ता ने उन लोगो को अपनी फैक्ट्री में बुलाकर प्रलोभन देकर
कांग्रेस के प्रत्याशी को वोट देने का दबाव बनाया। वार्ड न. 11 से भाजपा
समर्थित उम्मीदवार रहे अशोक सैन ने भी कस्बें भाजपा को कमजोर करने का आरोप
सेवाराम गुप्ता पर लगाया है। सेन ने कहा की गुप्ता कस्बें के वार्ड
न. 2,5,7,8 ,11 ,12 और अन्य वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करते
हुए उनके सामने चुनाव लड़ने वाले कोंग्रेसियो और निर्दलीयों को वोट डलवाये
है। तीनो ही उम्मीदवारों ने ऐसे पार्टी विरोधी काम करने वाले नेताओ के
खिलाफ कढ़ी करवाई करने की मांग की है।
