खबर - पवन शर्मा
नगरपालिका उपाध्यक्ष पद् का चुनाव
राजकुमार गोदारा को मिले 10 मत वहीं निर्दलीय कृष्णा कँवर को भी मिले 10 मत
लॉटरी के जरिये उपाध्यक्ष पद् पर चुने गये कांग्रेस के राजकुमार
कॉस वोटिंग के कारण भाजपा समर्थित निर्दलीय को लगा बड़ा झटका
नगर अध्यक्ष पद् पर भाजपा के सुरेन्द्र चेतिवाल को मिले थे 13 मत
सूरजगढ़.
सूरजगढ़ नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद की कुर्सी पर कांग्रेस ने अपना कब्ज़ा
जमाया है। शनिवार को हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की गुटबाजी सामने
आई। आपको बता दे शुक्रवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनावों में भाजपा ने
निर्दलीयों के समर्थन से कूल 13 मत प्राप्त कुमार कांग्रेस प्रत्याशी पर 6
वोटों से जीत मिली थी वही शनिवार को भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी
कृष्णा कँवर को 10 ही मत प्राप्त हुए और कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार को 10
मत मिले। दोनों प्रत्याशियों के बराबर मत मिलने पर आरओ दिनेश चंद भार्गव
ने एक छोटे बच्चे को बुलाकर उससे लॉटरी निकलवाई जिसमे कांग्रेस के राजकुमार
विजयी हुए।
विजयी प्रत्याशी को रिटर्निंग अधिकारी ने शपथ दिलाई। कांग्रेस
प्रत्याशी की जीत के बाद कांग्रेस समर्थको में ख़ुशी की लहर छा गई। और
समर्थको ने विजयी प्रत्याशी का जुलुस निकाल कर आतिशबाजी कर ख़ुशी मनाई। वही
निर्दलीय खेमे में हार से निर्दलीयों ने भाजपा पर विश्वाश्घात के आरोप
लगाए। निर्दलीय खेमे के नरेंद्र सिंह ने हार के लिए भाजपा के पूर्व जिला
कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता को जिम्मेदार ठहराया। सिंह ने आरोप लगाते हुए
कहा की इस बार इस भाजपा के नेता ने इस बार के निकाय चुनावो में भाजपा
उम्मीदवारों के खिलाफ जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करवाये
जिस कारण भाजपा को दो -तीन सीटो का नुकसान उठाना पड़ा वही उपाध्यक्ष पद के
चुनावों में भी पार्टी के खिलाफ काम करते हुए क्रॉस वोटिंग करवाई है जिस
कारण उन्हें हार का मुँह देखना पड़ा है। अब यह सवाल उठता है कि जहां
अध्यक्ष पद पर तो भाजपा के सुरेंद्र कुमार को 20 में से 13 मत मिले थे वही
उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी को 10 ही मत मिले।इसके
बाद भाजपा नेता भी सवालों के घेरे में है।

