Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिला कलक्टर रवि जैन ने किया श्री जसवंत प्रदर्शनी मेले का शुभारम्भ

भरतपुर। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर रवि जैन ने मेले में आए व्यापारियों एवं आमजन से आग्रह किया कि वे आपसी सौहार्द एवं समन्वय के साथ मेले का भरपूर लाभ उठाएं एवं मेला परिसर को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें। जैन रविवार को श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशुमेला मैदान स्थित प्रदर्शनी स्थल पर ध्वजपूजन, ध्वजारोहण एवं फीता काटकर प्रदर्शनी शुभारम्भ करते हुए उदघाटन समारोह में उपस्थित अधिकारियों, व्यापारियों एवं जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेले की शुरूआत लगभग 95 वर्ष पूर्व भरतपुर के शासकों द्वारा की गई। उस समय से अब तक इसमे उतरोत्तर बढ़ोतरी हो रही है। इस वर्ष भी इस मेले को भव्यता प्रदान करने के सम्पूर्ण प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में यह विशेष ध्यान रखा गया है कि व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, परेशानी होने पर व्यापारी मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय में सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि मेले में पहली बार सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी. कैमरे पूर्ण मेला परिसर में लगाए गए हैं जिससे मेले पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने नगर निगम, विद्युत एवं पेयजल विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह राज्य स्तरीय परम्परागत मेला है जिसमें पूर्व परम्पराओं का निर्वहन करने का पूर्ण प्रयास किया गया है।