भरतपुर। बीस सूत्राीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष डा0 दिगम्बर सिंह ने ग्राम वासियों को दीपावली की शुभकामनाए देते हुए कहा कि आज जो उन्होंने ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त घोषित कराकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक नया आयाम स्थापित किया है। बीस सूत्राीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष डा0 सिंह ने पंचायत समिति कुम्हेर की ग्राम पंचायत बैलारा कलां को खुले में शौच मुक्त घोषित किए जाने के अवसर पर आयोजित किए गए समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में शौचालयों का निर्माण होने से खुले में शौच जाने की प्रवृति समाप्त होगी एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा तथा दुषित वातावरण से फैलने वाली बीमारियों से ग्राम वासियों को मुक्ति मिलेगी साथ ही गांव की महिला को दीवापली का उपहार के रूप में मिली यह सौगात से उनके मान- सम्मान की भी रक्षा होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह प्रयास रहना चाहिए कि भरतपुर जिला शाीघ्र पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त हो। उन्होंने कहा कि हम अपना मकान बनाने का लाखो रूपए खर्च करने के बाद भी शौचालय नहीं बनवाते है। जो एक गलत परम्परा थी जिसमें आज हमने भूल का एहसास करते हुए सुधार किया जिसमें आज भावी पीढी ने नई सोच को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि भरतपुर जिले की सबसे बडी सौगात बृज विश्वविद्यालय का निर्माण बैलारा ग्राम पंचायत में किए जाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा किया गया है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र करा दिया जाएगा। उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कि वह दीपोत्सव दीपावली को आपसी भाई चारा एवं सद्भावना से मनाए उन्होंने कहा कि आगामी दो माह बाद वह स्वस्थ्य होकर पुनः सक्रिय होकर जिले का विकास कराएगे।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
