खबर गौरव चतुर्वेदी
देवली -देवली नगरपालिका द्वारा गुपचुप तरीके से टेन्डर निकाले जाने पर कांग्रेस पार्षद भीमराज जैन व शिखा जैन ने जिला कलेक्टर को फैक्स भेज कर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि शहर की प्रताप नगर आवासीय कालोनी में आई डी सी एम टी योजना के तहत साफ सफाई हेतु 17 नवम्बर को चार लाख रूपये की लागत की निविदाये आमन्त्रित की जाने की तैयारी थी जिसकी जानकारी किसी को नही दी गई व नही नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई,बाद मे मीडीया कर्मी को बता लगने पर मोके पर जाकर जानकारी मांगी गई तो प्रशासन के कोई पालिका से कोई सन्तोष प्रद जवाब नही मिल पाया । कुछ देर बाद पालिका कि नोटिस बोर्ड पर निविदा निरस्त किये जाने की सूचना चस्पा कर दी गई । सफाई निरीक्षक हंसराज गुर्जर ने निविदा निरस्त किये जाने का कारण तकनीकी अधिकारी के नही होने का बताया गया था। उक्त निविदा पालिका ने 18 नवम्बर आमन्त्रित कर ली जिसकी जानकारी 19 नवम्बर गुरूवार को तब लगी जब नोटीस बोर्ड पर एक दिन पुरानी सूचना चस्पा कर दी गई जिसमें निविदा 18 नवम्बर को आमन्त्रित किये जाने की सूचना है। मामले की जानकारी जब कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद भीमराज जैन व शिखा जैन को मिली तो पालिका की कारगुजारी पर हतप्रभ रह गये बाद में दोनो पार्षदो ने जिलाकलेक्टर को फैक्स के माध्यम से जानकारी दी है। जैन ने बताया की कोई भी निविदा निरस्त किये जाने बाद कम से कम सात दिवस का समय दिया जाता है तथा समाचार पत्रो में निविदा प्रकाशित की जाती है । जिस ईमानदारी का ढोल पीट कर चुनाव लडा ओर सत्ता मे आये, लेकिन इस प्रकार आनन फानन में गुपचुप तरीके से निविदा निकाले जाने को लेकर पालिका की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खडा हो गया है।
मुझे मामले की जानकारी नही है मैने कल ही कार्यभार संभाला है उक्त मामले को दिखवाती हूं बिना नियमो के कोई भी काम नही किया जायेगा- नीलू गुर्जर अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका देवली