खबर - गौरव चतुर्वेदी
देवली, उपखण्ड के निवारिया ग्राम में दीपावली एवं बाल दिवस पर युवा शक्ति संगठन निवारिया के तत्वाधान में गरीब व वंचित वर्ग के बच्चों को स्वेटर, बुजुर्ग व्यक्तियों एवं विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किए गए ,युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दीपावली पर पटाखों में अनावश्यक होने वाले खर्च को बचाकर गरीब एवं वंचित लोगों की मदद करने का संकल्प लिया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को शिक्षा हेतु प्रेरित किया, गया एवं कॉपी व पैन बांटे, इसी संकल्प के अंतर्गत अब तक 250 बच्चों को स्वेटर एवं 150 बुजुर्ग व्यक्तियों एवं विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किए गए इस अवसर पर संगठन के सदस्य एवं जिला परिषद् सदस्य मीनाक्षी गौतम, शुभम शर्मा,दीपक जैन,अविनाश पाटनी,मुकेश गौतम,हंसराज फौजी,जतिन नामा,मनीष गौतम उपस्थित रहे, संगठन के साथियों की ऒर से पर्यावरण को बचाने एवं गरीबों की मदद की इस मुहिम में जयपुर के कई युवाओं का सहयोग रहा
