Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आस्था की नगरी में संस्कृत महाविद्यालय होना गर्व की बात है- खेमाराम मेघवाल

खबर - अरविन्द मिश्रा 
सालासर- स्थानिय राजकीय शांति देवी साहूवाला संस्कृत महाविद्यालय में छात्र संघ कार्यालय का उदघाटन मु.अतिथी विधायक खेमाराम मेघवाल ने फीता काटकर किया। विद्यार्थियों द्वारा आयोजित कार्यकृम में विशिष्ट अतिथी में मंागीलाल पुजारी,बिहारीलाल पुजारी, महैन्द्र ढुकिया सरपंच गुडावडी, जगदीश सेवदा, महावीरसिंह पार्वतीसर अध्यक्ष देहात मंडल भाजपा, यशोदानंदन पुजारी, निकेश पुजारी, डाॅ.नरोतम पुजारी, सीता देवी सदस्य पं.स.सुजानगढ, मोनिका गढवाल, भंवरलाल सामोता, कुंभाराम ढुकिया,रतनलाल ढाका,प्रहलादंिसह थे। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियांे में पुष्पाराव ने सावन आया, निर्मलाशर्मा ने टूट बाजू बंदरी लूम तो सरिता गोदारा ने हम इंडिया वाले पर नृत्य की प्रस्तुति देकर वाही वाही लूटी। इन्होने किया संबोधन- मंागीलाल पुजारी ने बताया की काॅलेज में सहयेाग के लिए हमेशा तत्पर रहे है और रहेगें। तो महावीरसिंह ने बताया की आप लोगों के द्वारा मंच में बैठने का मैाका मिलता है तो कार्य करने में भी पीछे नही रहेंगे,सीतादेवी ने कहा की महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या अधिक होने पर खुशी हुई एक बालिका कितनों का परोपकार करती है ,डाॅ.नरोतम पुजारी ने पुस्तकालय में पुस्तकें उपलब्ध करवाने के लिए सहयोग की घोषणा की। इसी कृम में कार्यवाहक प्राचार्य भंवरलालशर्मा ने महाविद्यालय के बारे में बताया की महाविद्यालय की स्थापना 2004 से हुई और 250 से ज्यादा यहां विद्यार्थि अध्ययन करते हैं मगर मात्र तीन व्याख्याताओं के भरोसे ही साथ ही। संस्कृत वांगमय एवं व्याकरण विषयांे के तो 2004 से ही नियुक्ति नहीं है जिस पर सभी आश्चर्य से देखने लगे हर वर्ष लिखित में देते है राज्य सरकार को मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई तो साथ ही चारदिवारी दो साइड की नहीं होने की वजह से पेड पौधों को आवारा पशुओं से नुकसान भी होता है। तो मात्र एक चतुर्थ श्रैणी के कर्मचारी होने की वजह से परेशानी भी होती है एवं प्राचार्य पद करीबन 5महिनों से रिक्त चल रहा है। व्याख्याताओं के तीन पद अभी भी रिक्त होने की वजह से छात्रों को परेशानीयों का सामना करना पड रहा है ऐसे में भी परिणाम शत प्रतिशत रख रहे है। प्राचार्य ने विधायक के सामने समस्याओं के समाधान के लिए महाविद्यालय की और से लिखित में भी दिया। इस पर विधायक ने संबोधित करते हुए कहा की जानकारी मिली है चारदिवारी के लिए शीघ्र ही कार्यवाही की जायेगी तो व्याख्याताओं की कमी को पूरी करने के लिए में शिक्षा मंत्री जी से मिलकर बात करूंगा और जल्दी ही रिक्त पद भरे जायेगें। एंव आस्था की नगरी में संस्कृत महाविद्यालय का होना तो गर्व की बात है हम सभी के लिए। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्षा मनीषाप्रजापत ,रामकन्याशर्मा संयुक्त सचिव, दिनदयाल गुलेरिया, विजैन्द्र सेवदा,राकेशढाका,इमरानखान,नियाज खान,अर्जुनढुकिया,मुकेश राव,मिथुनपारीक,हेमाराम, श्रीराम ढाका, कमलढाका, बाबूलाल राव ने आये हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया । संचालन चंद्रशेखर मिश्रा ने किया।