भरतपुर । पर्यटन, कला, संस्कृति विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्राी कृष्णेन्द्र कौर (दीपा) ने गुरूवार को प्रातः 10 बजे सूचना केन्द्र में ’’सच होते सपने पूरे होते वादे’’ थीम पर आधारित जिला स्तरीय विकासात्मक प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।
श्रीमती दीपा ने जिले मंे सरकार द्वारा दो वर्ष के अन्तर्गत किए गए विकासात्मक कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए चित्रों से जिले में हुए विकासात्मक कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदर्शनी सामग्री को आमजन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की। जिला प्रभारी मंत्राी ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा लगाई गई स्टाॅल पर डीईएलपी. योजना के तहत दिए जा रहे एलईडी बल्ब के बारे मंे जानकारी ली। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान जिला कलक्टर श्री रवि जैन ने प्रभारी मंत्राी को प्रत्येक विभाग द्वारा जिले में किए गए विकासात्मक कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
प्रदर्शनी में 66 से अधिक फोटाग्राफ लगाए गए
जिला स्तरीय प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा गत दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों को सम्बन्धित फोटोग्राफ्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में फिपिक समिट, जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक सम्मेलन, राजस्व लोक अदालत अभियान ’’न्याय आपके द्वार’’ रिसर्जेंट राजस्थान, सरकार आपके द्वार, बेटी बचाओ अभियान, सिलाई एवं कटिंग प्रशिक्षण, सोलन पावर सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित एवं जिले में हुए विकास कार्यों पर आधिारित चित्रों को शामिल किया गया है।
