खबर - पवन कुमार शर्मा
सूरजगढ़.थाना क्षेत्र के पालोता का बास गांव की एक विवाहिता पुत्री ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज़ प्रताड़ना और एक रिश्तेदार के खिलाफ देह शोषण का मामला थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया की पालोता बास की एक विवाहिता पुत्री ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी शादी 13 मई 2013 को लखीमपुर बहरोड़ हाल सूरजगढ़ निवासी अजय कुमार जाट के साथ हुई थी। उसकी शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के पति अजय ,सास संतरा देवी ,ननद सुनीता और मोनिका ,उसका रिश्तेदार नरेंद्र मान सहित अन्य दो महिलाओ ने उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ मारपीट कर उसका स्त्रीधन हड़प कर घर से निकाल दिया। वही पीड़िता ने अपने ससुराल पक्ष से रिश्तेदार नरेंद्र मान पर नवंबर माह में चाकू की नोक पर ज्यादती करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि नवंबर माह उसके ससुराल ससुराल पक्ष के लोग बहरोड़ गए हुए थे। उसी दौरान रिश्तेदार नरेंद्र मान घर पर आया।उसने उसे चाकू दिखाकर डराया और उसके साथ ज्यादती की। उसके बाद भी आरोपी उसके साथ देह शोषण करता रहा है।पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
