भरतपुर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भरतपुर में जिले में हुये विकास कार्यों एवं विकास योजनाओं की जानकारी हेतु प्रकाशित पुस्तिका भरतपुर जिला दर्शन का विमोचन बुधवार को भरतपुर की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णेन्द्र कौर दीपा, नगर विधायक अनिता सिंह, कामां विधायक कु0 जगत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर रवि जैन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्री विशम्भर लाल भी उपस्थित थे। विमोचन के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुये प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने, विकास योजनाओं को चरणबद्घ तरीके से क्रियान्वित करने एवं भरतपुर जिले के समग्र विकास के लिये कृत संकल्प है। उन्होंने स्वास्थ्य बीमा योजना को आमजन की चिकित्सा सुविधाओं हेतु एक मील का पत्थर बताते हुये कहा कि भामाशाह कार्डधारी आम नागरिकों को चिकित्सा सुविधाऐं निशुल्क उपलब्ध होंगी इसके अलावा उन्होंने भरतपुर जिले मेें मेडिकल कॉलेज, बृज विश्वविद्यालय की स्थापना को जिले के लिये बड़ी उपलब्धि बताया। इस अवसर पर कामां विधायक जगत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने पहाड़ी को पंचायत समिति का स्तर देकर आमजन नागरिकों की परेशानियों को दूर किया है। नगर विधायक अनिता सिंह ने विकास कार्यों की क्रियान्विति पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों के अलावा विभागों के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
