भरतपुर। जिला कलक्टर रवि जैन ने एक आदेश जारी कर पशु उपकेन्द्र पीपलखेडा (पहाडी ) के पशुधन सहायक त्रिलोक चन्द गुप्ता को राजकार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार पहाडी के संयुक्त तत्वावधान में किये गये औचक निरीक्षण में पशु उपकेन्द्र बन्द पाया गया । उन्होंने बताया कि कार्मिक के विरूद्ध स्थानीय सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा नियमित ड्यूटी नहीं आने एवं पशुओं का उपचार कराने दूर के अस्पताल में ले जाने के संबंध में शिकायतें की गई थी। निलम्बनकाल में कार्मिक का मुख्यालय कार्यालय संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग भरतपुर में रहेगा।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
