खबर - गौरव चतुर्वेदी
देवली,शहादत को सलाम करते हुए आम आदमी पार्टी की देवली इकाई के अध्यक्ष कैलाश नामा की अध्यक्षता में श्रंदाअंजलि सभा का आयोजन किया गया और पठानकोट में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे देश के सपूतो की शहादत को सलाम करते हुए नामा ने कहा की इन जांबाजो की दिलेरी की वजह से ही देश सुरक्षित है । नामा ने कड़े शब्दों में इस हमले की निंदा करते हुए देश के प्रधानमंत्री मोदी जी से आशा की कि पाकिस्तान को अपना 56 इंच का सीना दिखाने का समय आ गया है । विदेश यात्राये छोड़ देश में पनप रहे असन्तोष की ओर अपना ध्यान लगाये और आये दिन होने वाले इन देश के सपूतो की कुर्बानियो का देश को हिसाब दे। अंत में नामा ने शहीद होने वाले देश के बेटो के परिवार के साथ पूरी सांत्वना रहते हुए उनको ऐसे सपूत जन्म देने के लिए कोटि कोटि नमन किया है ।सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर शहादत को सलामी दी ।
